Rudrapath Advertisement
Rudrapath
ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में कवर्धा में भाजयुमो का प्रदर्शन, खड़गे का पुतला फूंका

कवर्धा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कबीरधाम ने कवर्धा के सिग्नल चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। उनके अनुसार, राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करने की मांग की। इस आयोजन में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, विक्की अग्रवाल, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, अश्वन साहू, अजय ठाकुर, सुदर्शन कुंभकार, सौरभ सिंह, राजेंद्र सलूजा, देवा साहू, योगेश चंद्रवंशी, सानू साहू और पार्षद रिंकेश वैष्णव सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *