Rudrapath Advertisement
Rudrapath
ब्रेकिंग

जांजगीर-चांपा में मारपीट के तीन मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

जांजगीर-चांपा। जिले में मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गणेश विसर्जन के दौरान विवाद

पुलिस के मुताबिक, ग्राम पहरिया में गणेश विसर्जन के दौरान विवाद हुआ था। इस मामले में नितेश बरेठ, प्रभाकर यादव, अनुपम यादव, भुवनेश्वर उर्फ लाल बरेठ, उकेश साहू और रामेश्वर साहू पर जातिगत गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाने के आरोप हैं। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम पहरिया, थाना बलौदा क्षेत्र के निवासी हैं।

जमीन विवाद में मारपीट का आरोप

दूसरा मामला ग्राम कोरबी का है। यहां जमीन संबंधी विवाद को लेकर सुपेत दास मानिकपुरी पर जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में भी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, इन मामलों में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 464/2026, 473/2026 और 474/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। इसके बाद सातों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में उकेश साहू (35 वर्ष), रामेश्वर साहू (36 वर्ष), नितेश बरेठ (30 वर्ष), प्रभाकर यादव (24 वर्ष), अनुपम यादव (24 वर्ष), भुवनेश्वर लाल बरेठ (27 वर्ष), सभी निवासी ग्राम पहरिया, थाना बलौदा, और सुपेत दास मानिकपुरी (42 वर्ष), निवासी ग्राम कोरबी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *