Rudrapath Advertisement
Rudrapath
ब्रेकिंग

भट्टीगुड़ा में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, धान खरीदी में किसानों की सहायता पर हुई चर्चा

अनिल जंगम | बस्तर संभाग ब्यूरो

बीजापुर, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला बीजापुर के भोपालपटनम मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत चेरपाल के आश्रित ग्राम भट्टीगुड़ा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के बाद भाजपा किसान मोर्चा भोपालपटनम मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी धान खरीदी और किसानों को सहायता उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई।

धान खरीदी के दौरान किसानों की मदद पर जोर

बैठक में भाजपा किसान मोर्चा जिला सहप्रभारी शैलेश अटामी और जिलाध्यक्ष सुखमन कश्यप ने कहा कि आगामी महीने में धान खरीदी शुरू होने वाली है। ऐसे में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सक्रिय रहकर उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने, धान खरीदी के दौरान आने वाली कठिनाइयों के समाधान में सहयोग करने और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की।

धान खरीदी की तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में धान खरीदी की तैयारियों और किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से किसानों के संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।

ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता यालम शंकर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष टिंगे संतोष, मीडिया प्रभारी मिनेंद्र राव, सरपंच कांतेया कुर्शम, मट्टी संपत, पुनेम गणपत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *