Rudrapath Advertisement
Rudrapath
छत्तीसगढ़

तृतीय सोपान जांच शिविर में स्काउट एवं गाइड सीख रहे जीवनोपयोगी कौशल

बसना। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में सेजेस बसना में तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्काउट एवं गाइड के प्रतिभागियों को स्काउटिंग के विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक परीक्षण दिया जा रहा है।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्रथम सोपान के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी एवं अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें प्रथम सोपान की आवश्यक गांठें, व्हिपिंग (रस्सी को सुरक्षित रखने की विधि), प्राथमिक चिकित्सा, खोज के चिन्ह, हाथ एवं सीटी के संकेत, इशारों की जानकारी, अनुमान लगाने की कला, आग जलाना एवं भोजन बनाने की विधि, वर्कबुक का निर्माण तथा संधारण जैसे विषय शामिल हैं।
इसके साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, गुड टर्न (भलाई का कार्य), सामुदायिक विकास एवं सहभागिता पर चर्चा, योग, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जा रहा है। सियर लेंसिंग मार्क-1 एवं मार्क-2 के माध्यम से भी प्रतिभागियों को आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सक्षम बनाने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है।इस शिविर के मुख्य संचालक गिरीश पाढ़ी विकासखंड सचिव विवेकानंद दास, स्थानीय संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शीत गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, बीआरसीसी सह क्वार्टर मास्टर अनिल सिंह साव, पूर्व सचिव पूर्णानंद मिश्रा सहित कई स्काउटर एवं गाइडर मुख्य रुप से शामिल है।
इस अवसर पर स्काउट मास्टर डिजेन्द्र कुर्रे, सालिक राम टंडन, टेकलाल पटेल, रेखराम पटेल, गोकुल नायक, नंदकुमार ध्रुव, विजय राजपूत, हरिराम साव, शंकर सिदार, हीराधर साव, प्रेमचंद साव, गिरीश गजेन्द्र, वारिश कुमार, कैलाश साहू, गजानंद भोई साथ ही साथ गाइड विंग में कुसुम कोटक, सुमन, रमाकांति दास, सुकमोती चौहान, नीलम कुमार के अलावा कई स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण देते हुए उन्हें स्काउटिंग के सिद्धांतों एवं आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Reported by RITESH PATEL · महासमुंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *