मनेंद्रगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया असाटी दिवस समारोह
मनेंद्रगढ़, एमसीबी। (मोहम्मद जावेद) : शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला असाटी दिवस समारोह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में हर्षोल्लास और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर काली मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंदिर में विराजमान माता रानी की आरती की गई। समाज के सभी लोगों ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह के दौरान हौजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित छत्तीसगढ़ असाटी समाज के उपाध्यक्ष अनीश गुप्ता, महिला समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भावना गुप्ता तथा महिला समिति मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी समाजजनों को असाटी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को सामाजिक मेलजोल, आपसी सहयोग और एकजुटता बढ़ाने का माध्यम बताया।
समारोह में अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता सहित उमेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, आशीष गुप्ता, रोहित गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, छोटेलाल असाटी, माया गुप्ता, शीला गुप्ता, गीता गुप्ता, सविता गुप्ता, अंजना गुप्ता, अभिलेख गुप्ता, हेमलता गुप्ता, संगीता गुप्ता, अनामिका गुप्ता, साक्षी गुप्ता, स्वाति गुप्ता, सोनम गुप्ता और सिद्धि गुप्ता सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। समारोह के माध्यम से समाज के लोगों को एक साथ आने, आपसी संबंधों को मजबूत करने और सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिला।