भाजपा बेलरगांव मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी बेलरगांव मंडल की मासिक बैठक एवं ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन मिस्त्री संघ भवन, बेलरगांव में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस मुख्य वक्ता और जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अकबर कश्यप सह-वक्ता के रूप में शामिल हुए। दोनों वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा और सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राजनीतिक गतिविधियों में अनुशासन और विपक्षी दलों की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल स्तर पर संचालित संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पित रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हुमित लिमज़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन पुजारी, मंडल सह-प्रभारी राकेश चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंग पटेल, मंडल महामंत्री मोनू साहू एवं दीपक साहू, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, जनपद सदस्य पन्ना लाल मरकाम, मौसमी मंडावी, टिकेश्वर ध्रुव, किसान मोर्चा अध्यक्ष वेद गंजीर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लीलेश प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा उत्तम साहू, सोहन साहू, चुम्मन साहू, विमल मंडावी, नारद नेताम, रामसिंग मरकाम, लोकेश दास मानिकपुरी, विक्की देवांगन, कोमल देवांगन, खेमन साहू, इंदल नेताम, मंगिया मरकाम और गोवर्धन बघेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यशाला के समापन पर संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।